एचएसीसीपी/आईएसओ मानकों/खाद्य संरक्षा/गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों
देश में खाद्य संरक्षा एवं हाईजीन की समस्तर गुणवत्ता को बढ़ाने तथा वैश्विक खाद्य व्यापार में भारत के हिस्से में वृद्धि के लिए भी एचएसीसीपी/आईएसओ मानक एक अनिवार्य शर्त है । स्कीम का मुख्य उद्देश्य, खाद्य संरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन तंत्रों जैसे कि आईएसओ 9000, आईएसओ 22000, हैसेप, जीएमपी, जीएचपी समेत टीक्यूएम को अपनाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करना है । यह गुणवत्ता एवं हाईजीन मानदंडों का खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं से कड़ाई से अनुपालन कराएगा जिसके द्वारा घरेलू एवं विदेशी दोनों प्रकार के खरीदारों द्वारा उत्पाद स्वीकार्यता में वृद्धि होगी, उपभोक्ताओं के स्वास्
Hindi








































