कोल्ड चेन
शीत श्रृंखला, मूल्यवर्धन एवं परिरक्षण अवसरंचना स्कीम का उद्देश्य खेत से लेकर उपभोक्ता तक बिना किसी बाधा के एकीकृत शीत श्रृंखला एवं परिरक्षण अवसरंचना सुविधाएं उपलब्ध कराना है । इसमें, खेत स्तर पर संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला जैसे कि प्री-कूलिंग, तौलने, छंटाई, वर्गीकरण तथा वैक्सिंग सुविधा और वितरण हब में बहुउत्पाद/बहुतापीय शीतागार, नियंत्रित वातावरण भंडारण, पैकिंग सुविधा, आईक्यूएफ तथा ब्लास्ट फ्रीजिंग और बागवानी, जैविक उपज, मैरीन, डेयरी, मांस एवं पॉल्ट्री आदि के वितरण सुविधा हेतु रीफर वाहन एवं मोबाइल कूलिंग यूनिट्स आदि शामिल हैं । इस स्कीम में खेत स्तर पर शीत श्रृंखला अवसरंचना के सृजन पर विशेष ज
Hindi








































